कैंसर से मोनालिसा वैध का निधन

Advertisements

कैंसर से मोनालिसा वैध का निधन

डीजे न्यूज, केंदुआ,धनबाद : कासियाटांड़ निवासी एवं केंदुआ के पत्रकार वरुण वैध की पत्नी मोनालिसा वैध (38 वर्ष) का शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले पांच वर्षों से कैंसर से जूझ रही थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

मोनालिसा वैध अपने पीछे पति एवं दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी एक पुत्री का विवाह हो चुका है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह लगभग नौ बजे कतरास स्थित लिलौरी घाट में किया जाएगा।

 

उनके निधन पर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राउत, कांग्रेस नेता रामगोपाल भुवानियां, श्रीराम चौरसिया, संजय जायसवाल, बीसीकेयू नेता हरि प्रसाद पप्पू, टुनटुन यादव, राजेश यादव, भूषण महतो सहित केंदुआ-पुटकी क्षेत्र के पत्रकारों में ज्ञानदेव पांडेय, प्रदीप वर्मा, श्रीकांत गिरी, आजाद झा, रमेश तिवारी, संजय रवानी, राजू चौहान, रत्नेश मिश्रा, तापस पालित, बंटी सिन्हा, लव कुमार वर्णवाल समेत अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top