राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर विवेक लिल्हा का हुआ भव्य सम्मान
डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झरिया शाखा के पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा को राष्ट्रीय संयोजक (रक्तदान) पद पर मनोनीत किए जाने पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से उनका भव्य सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री लिल्हा को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके संगठन के प्रति समर्पण, सेवा भावना और लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि लगभग 25 वर्षों बाद झरिया शाखा के किसी सदस्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इतना महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
शाखा अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि विवेक लिल्हा का यह मनोनयन उनकी संगठनात्मक निष्ठा, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान सेवा अभियान को नई दिशा और गति मिलेगी तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने में सफलता मिलेगी।
कार्यक्रम में असीम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनीष शर्मा, रमेश बंसल, विनोद शर्मा, विशाल पलसानिया, राहुल अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा, हर्ष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, हरीश अग्रवाल और शैलेश बंसल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।