कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : ढुलू महतो
भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण जिला के तत्वावधान में गुरुवार को जिला की द्वितीय मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार की अध्यक्षता में तथा जिला प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुलू महतो का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा कि “कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है।” वहीं जिला प्रभारी दिलीप वर्मा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।”
बैठक में निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, तारा देवी, धर्मजीत सिंह, धरणीधर मंडल, निताई रजवार, संजय महतो, विपिन दां, गीता बेसरा, निशि महतो, वंदना बावरी, प्रकाश बावरी, नीतू शंकर, रामदेव पांडे, मनोज सिंह, मंडल के सभी अध्यक्षगण, जिला मोर्चा के सभी अध्यक्षगण एवं सभी महामंत्रीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विकास महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री आशीष मुखर्जी ने किया।