जेएलकेएम ने जारी की गिरिडीह जिला कमिटी की सूची
अमित कुमार जिलाध्यक्ष व प्रकाश वर्मा, धर्मपाल महतो, हसीमुद्दीन अंसारी एवं प्रेमचंद साहू महासचिव,
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से गुरुवार को तलेटी तीर्थ मधुबन, पीरटांड़ में जिला कमिटी पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन के बाद गिरिडीह जिला समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
जारी सूची के अनुसार अमित कुमार को जिला अध्यक्ष, आकाश विश्वकर्मा को नगर अध्यक्ष तथा गोविंद दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
महासचिव पद पर प्रकाश वर्मा, धर्मपाल महतो, हसीमुद्दीन अंसारी एवं प्रेमचंद साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
वरीय उपाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र कुमार महतो, नरेश महतो, बालेश्वर महतो, राजकुमार दास एवं अनिल कुमार विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार महतो, अफजल हसन, महेश वर्मा, सुखदेव महतो, प्रदीप मंडल, रामेश्वर राय, राहुल चौधरी, सुरेश साव एवं कर्मचंद हांसदा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिव के रूप में रंजीत वर्मा, कामेश कुमार, सुभाष चौधरी, रूपेश यादव, जितेंद्र सिंह, दीपक यादव, सिद्धांत रंजन, अर्जुन पंडित एवं उमेश रजवार को शामिल किया गया है।
प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह को दी गई है।
मीडिया प्रभारी के रूप में भागीरथ वर्मा, बिरजू दास एवं सूरज वर्मा को मनोनीत किया गया है।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विरेंद्र कुमार यादव, रवि कुमार, नैतिक कुमार, जगदीश राम, संजय रजक, रितेश पाण्डेय, विकास वर्मा एवं रंजन कुमार को शामिल किया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज को बुलंद करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। जिला पुनर्गठन के माध्यम से नए साथियों को जिम्मेदारी देकर संगठन विस्तार तथा जनसरोकारों के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल पुनर्गठन प्रभारी मोतीलाल महतो, दिनेश साहू, पवन रजक, मुकेश महतो (इंजीनियर), केंद्रीय समिति के सुरेंद्र कुमार महतो, महाराज मंडल, नागेंद्र चंद्रवंशी, कनक गुप्ता, यमुना मंडल, राजदेश रतन, सुनीता सिंह, फुल देवी, गाजो महतो, अमित महतो, सोनू नायक, संतोष यादव, पिंटू कुशवाहा, विश्वनाथ महतो, रामेश्वर राय, दीपक मंडल, नरेश महतो सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।