भाजपा की समीक्षात्मक बैठक में मतदाता मैपिंग पर ध्यान देने पर जोर पार्टी हित में काम करें कार्यकर्ता: ढुलू महतो घर-घर जाकर बताएं पीएम मोदी की कार्य योजना: संजीव विजय वर्गीय

Advertisements

भाजपा की समीक्षात्मक बैठक में मतदाता मैपिंग पर ध्यान देने पर जोर

पार्टी हित में काम करें कार्यकर्ता: ढुलू महतो

घर-घर जाकर बताएं पीएम मोदी की कार्य योजना: संजीव विजय वर्गीय

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की बैठक जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरवन राय ने की।  संचालन महामंत्री मानस प्रसून एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया।
बैठक में सांसद ढुलू महतो,  जिला प्रभारी  संजय विजय वर्गीय उपस्थित थे।
बैठक में पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे अवधि तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं और जनता की सेवा दे रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश में प्रगति का कृतिमान स्थापित हो रहा है एवं विदेशों में डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष या व्यक्तिगत हित में काम नहीं करें। पार्टी हित में ध्यान रखकर काम करने की जरूरत है।‌
जिला प्रभारी संजीव विजय वर्गीय ने कहा कि घर-घर में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य  योजनाओं को बताने का काम करें। उन्होंने पौधारोपण पर जोर देते हुए कहा कि ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी 13जून से 20 जून तक तक स्वच्छता अभियान, किसानों के साथ  प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन एवं प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मेलन होना है।
जिलाध्यक्ष सरवन राय ने आगामी कार्यक्रम का आयोजन सफल तरीके से करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने कहा कि अभी सभी बूथों पर एसआइआर हेतु मैपिंग का कार्य चल रहा है। सभी वोटर का मैपिंग हो इसको लेकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। सभी मतदाताओं का मैपिंग हो इस पर  कार्यकर्ता को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति समिति के सदस्य राजकुमार अग्रवाल,सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, प्रियंका देवी, महेश पासवान, मौसम सिंह बच्चा गिरी, कंचन चौरसिया, रमा सिन्हा, सत्येंद्र मिश्रा, बिभा सिंह,रामजीत भुइया, नित्यानंद मंडल, रंजीत बिल्लू,राजाराम दत्ता, रंजय सिंह, योगेंद्र यादव, हुलास दास,अवधेश साव, मनोज गुप्ता, सुभाष महतो, सूरजदेव मिश्रा, बसंती देवी,सुप्रभात कुमार,कन्हैया पांडे,नरेंद्र त्रिवेदी, शिवेंद्र सिंह,शशि सिंह,  गीता सिंह,तमाल राय,बंटी सोरेन, अजय दास, वीरेंद्र वर्मा, सोनू श्रीवास्तव, बलराम चौहान, गौतम चौधरी, इंदुभूषण कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top