चिरागोड़ा में 8 जुलाई से बहेगी भक्ति की गंगा

Advertisements

चिरागोड़ा में 8 जुलाई से बहेगी भक्ति की गंगा

डीजे न्यूज, धनबाद: जागृत मंदिर, चिरागोड़ा के तृतीय स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा, तृतीय वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन 8 जुलाई से 16 जुलाई तक किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर भगवती जागृत मंदिर समिति की बैठक में विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
समिति के सचिव राजेश सिन्हा ने बताया कि 8 जुलाई, बुधवार को प्रातः 6:30 बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से वृंदावन के प्रसिद्ध संत उज्ज्वल शांडिल्य महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा का वाचन 14 जुलाई तक प्रतिदिन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 13 जुलाई से 15 जुलाई तक मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होंगे। वहीं 15 जुलाई को पूर्णाहुति के उपरांत रात्रि 8 बजे से भव्य भगवती जागरण एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 16 जुलाई को शाम 4 बजे पूर्णाहुति के बाद महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से इस पावन आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। पूरे कार्यक्रम को लेकर चिरागोड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top