बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

बीआईटी सिंदरी की टीम पहुंची दोलाबड़

डीजे न्यूज, बलियापुर: ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के तहत मंगलवार को बीआईटी सिंदरी की टीम दोलाबड़ गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से गांव की लोक कला, संस्कृति, परंपराएं एवं इतिहास के बारे में आवश्यक जानकारियां ली। मौके पर मौजूद शिक्षक दिलीप कुमार गोप समेत अन्य लोगों से पूछताछ किया। टीम में आदित्य प्रसाद, आकाश कुमार आदि थे।
—————————————
मंगलचंडी पूजन संपन्न

बलियापुर: सिंदूरपुर स्थित काली मंदिर में मंगलवार को मंगल चंडी पूजा का आयोजन किया गया।  पुजारी समीर पांडे ने पूजन संपन्न कराया। महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के दौरान अपने पति एवं पुत्र की दीर्घायु के साथ-साथ सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर मौसमी चटर्जी, किरण देवी, झूमा मुखर्जी, सीमा पांडे, मुन्नी देवी, रिया पांडे, बरनाली मुखर्जी, कल्पना पांडे आदि थे।
—————————————–
प्रमुख के निर्देश पर चापाकल की कराई मरम्मत

बलियापुर: बागजोबड़ा निवासी प्रेम महतो के घर के पास कई दिनों से बंद पड़े चापाकल की मंगलवार को मरम्मत कराई गई। प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के निर्देश पर विभागीय कर्मियों द्वारा मरम्मत किया गया। चापाकल के खराब रहने से गांव के लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए काफी दिक्कतें हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रखंड प्रमुख से की थी।
——————————————
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादों की हुई बिक्री
बलियापुर: जेएसएलपीएस की ओर से मंगलवार को बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आम उत्पाद का स्टाल लगाया गया।
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत विभिन्न गांवों में उत्पादित आमों की बिक्री की गई । उद्घाटन बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने किया। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद आलम के अलावा कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी थे। इस दौरान आम्रपाली वैरायटी के उत्पादित आमों को ₹30 एवं ₹35 प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री की गई । अनेक ग्रामीणों ने आम्रपाली आम की खरीदारी की। जेएसएलपीएल की रेणुका मल्लिक एवं अनीता देवी मौजूद थी।‌
———————————————
पंचायत सचिवों के स्थानांतरण की मांग
बलियापुर: भाजपा के बलियापुर मंडल मंत्री खोकन पांडे ने उप विकास आयुक्त को आवेदन प्रेषित कर विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित पंचायत सचिवों का स्थानांतरण करने की मांग की है।आवेदन में कहा है कि काफी दिनों से एक ही पंचायतों में जमे होने के कारण ऐसे पंचायत सचिव मनमाने ढंग से कार्य करते हैं।  जिसका सीधा प्रभाव सरकारी योजनाओं एवं जन सुविधाओं पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सूचारू ,समयवद्ध एवं पारदर्शी तरीके से हो इसके लिए स्थानांतरण आवश्यक है।
———————————————
पत्रकार के दिवंगत चाचा को दी श्रद्धांजलि

बलियापुर: पत्रकार सुरेंद्र महतो के दिवंगत चाचा बाणेश्वर महतो के श्रद्धांजलि सभा में केंदुआटांड़ में मंगलवार को काफी लोग जुटें। भाजपा नेत्री तारा देवी, भाजपा के युवा नेता धर्मेंद्र महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो आदि ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।‌

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top