Advertisements
गिरिडीह में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना अंतर्गत तुरूकडीह गांव की है घटना
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत तुरूकडीह गांव में नंदू यादव नामक एक पिता ने सोमवार की सुबह अपनी तीन बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस लोमहर्षक घटना को जिसने भी सुना वह हतप्रभ रह गया। लोग इस चर्चा में जुट गए कि कोई बाप कैसे अपनी बेटियों का कातिल बन गया। इधर सूचना पाते ही सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो घटना स्थल पर पहुंचे। कातिल पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।