एसआईआर से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती : राजकुमार अग्रवाल

Advertisements

एसआईआर से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती : राजकुमार अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर की बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प 

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर की बैठक रविवार को प्रेस क्लब झरिया में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अवधेश साव ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के क्रियान्वयन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक विस्तारपूर्वक पहुंचाना रहा।

बैठक में एसआईआर के झरिया विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित तथा समावेशी बनाया जा रहा है। इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और प्रत्येक पात्र नागरिक को उसका अधिकार सुनिश्चित होगा।

उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई है। बुनियादी ढांचे, रेलवे, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों से भारत विश्व मंच पर नई पहचान स्थापित कर रहा है।

बैठक का संचालन नगर महामंत्री संजू वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष अमित साव ने प्रस्तुत किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एसआईआर की प्रक्रिया को घर-घर तक पहुंचाएं और मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में अरुण जायसवाल, सरवन राम चन्द्रवंशी, अशोक बरनवाल, रामप्रकाश सिंह, अरुण गोस्वामी, विश्वनाथ साव, अनीता सिंह, अजय वर्मा, भोला सेन मोदक, बीरेंद्र भुइया, राज माली, श्याम सुंदर अग्रवाल, विशाल जायसवाल, शत्रुघ्न मालाकार, अभिषेक सिंह, लीला बाउरी, अवनतिका ठाकुर, राहुल सोनी, अमित चौहान, रूपा देवी, टिंकू मोदक, रोहित चौहान, जितेन सिंह, रवि झाम्ब, सोनू चंद्रवंशी, महेंद्र राम, विशाल वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top