आश्रम के विकास एवं समाजहित के कार्यों में सहयोग करने का लिया संकल्प

Advertisements

आश्रम के विकास एवं समाजहित के कार्यों में सहयोग करने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद एवं पश्चिम बंगाल के बालगोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने रविवार को कलियासोल प्रखंड अंतर्गत भैरव मंदिर, तेलकूपी आश्रम का भ्रमण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं आश्रम परिसर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया।
आश्रम के समग्र विकास, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के विस्तार तथा भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श हेतु संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में आश्रम के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर कई निर्णय लिए गए।
मौके पर राजा दा, शशि भूषण दा, देबब्रत दा, सपन दा, बाबू दा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।  सदस्यों ने आश्रम के विकास एवं समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top