डिप्टी मेयर से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल

Advertisements

डिप्टी मेयर से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति तेतुलमारी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को डिप्टी मेयर अरुण चौहान तथा झामुमो नेता हरेन्द्र चौहान से उनके लोयाबाद स्थित आवास पर भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद नगर निगम सभागार मे शहीद शक्ति की तस्वीर लगाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। डिप्टी मेयर ने बोर्ड की बैठक में इस मांग को प्रमुखता से रखने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में समिति सचिव  शिव प्रसाद महतो ,अशोक चौहान, दिनेश महतो, दशरथ कुम्हार, हीरा सिंह, बडा बाबू,‌ बिमल कुमार महतो थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top