वेतन विपत्र में गड़बड़ी से शिक्षकों के वेतन पर संकट, अजाप्ता ने सुधार के लिए बुलंद की आवाज 

Advertisements

वेतन विपत्र में गड़बड़ी से शिक्षकों के वेतन पर संकट, अजाप्ता ने सुधार के लिए बुलंद की आवाज 

पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर पदनाम और ग्रेड पे के अनुसार स्वीकृत पदों की सूची भेजने का आग्रह

डीजे न्यूज, पलामू : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ(अजाप्ता) के जिला महासचिव अमरेश कुमार सिंह ने पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन देकर वेतन विपत्र पोर्टल में सुधार करने की मांग की है।

अमरेश कुमार सिंह ने अपने पत्र में जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। इस संबंध में शिक्षकों के विभिन्न पदों, ग्रेड पे तथा स्वीकृत पदों की संख्या का विवरण उपलब्ध कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

अमरेश सिंह ने बताया कि पिछले महीने से शिक्षकों के वेतन विपत्र पोर्टल को संशोधित किया गया है। इसमें शिक्षक प्रोफाइल फ्रीज एवं शिक्षकों के पदों में नये रूप से संशोधित किया गया है। वर्तमान में जारी पद एवं उनके संशोधित ग्रेड पेमें आंशिक त्रुटि होने के कारण शिक्षकों के वेतन विपत्र निर्माण एवं कोषागार में प्रस्तुति में असुविधा होने के कारण वेतन भुगतान में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इन कठिनाइयों का करना पड़ रहा सामना

प्रधाना भाषक की जगह प्रिंसिपल का पद दिया गया जिसमें ग्रेड पे 5400 एवं 6300 दिया हुआ है जबकि मध्य विद्यालयों के प्रधान यापक का पदनाम हेडमास्टर एवं ग्रेड पे 4800 एवं 5400 होना चाहिये ।

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का पद दिया हुआ ही नहीं है जिसमें शून्य पद प्रदर्शित हो रहा है तया इनका ग्रेड पे 4600 एवं 4800 रुपया होना चाहिए।

शिक्षक प्रोफाइल में सेवा पुस्तिका के अनुसार भविष्य निधि लेखा में नाम या नोमिनी के नाम में त्रुटि होने पर वेतन-विपत्र नहीं निर्मित होने के कारण युद्ध स्तर पर शीघ्रता से नाम या अन्य संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण होना अपेक्षित है।

जारी पत्र में जिले एवं प्रदेश के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत (पदस्थापित) शिक्षकों के पदनाम एवं ग्रेड पे के अनुसार वेतन भुगतान से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई है। जारी पत्र में बताया गया है कि प्रारंभिक विद्यालयों में विभिन्न पदों पर कार्यरत शिक्षकों के लिए स्वीकृत ग्रेड पे निम्नानुसार है।

क्रमांक – पदनाम – ग्रेड पे

प्रधानाध्यापक – 4800 ग्रेड पे

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (Graduate Trained Teacher) – 4600 एवं 4800 ग्रेड पे

इंटर प्रशिक्षित शिक्षक (Inter Trained Teachers) – 4200, 4600 एवं 4800 ग्रेड पे

स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य

इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य

पत्र में अनुरोध किया गया है कि जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन-विपत्र में हो रही कठिनाइयों एवं वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक तथा सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। साथ ही प्रोफाइल, पदनाम, पद के अनुसार ग्रेड पे, स्वीकृत पदों की संख्या तथा पदवार मंडलीय स्तर से आवश्यक सूचना उपलब्ध कराते हुए संबंधित कार्यालय को पत्र प्रेषित करने की कार्रवाई की जाए, ताकि वेतन भुगतान का कार्य सुगमतापूर्वक एवं समय पर संपादित किया जा सके।

पत्र में यह भी कहा गया है कि जिले के विभिन्न पदों के अनुसार स्वीकृत बल एवं कार्यरत शिक्षकों का विवरण मंडलीय कार्यालय में उपलब्ध है। उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करते हुए समस्या के समाधान के लिए अविलंब पहल करने की आवश्यकता है।

पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त तथा आयुक्त, पलामू को भी प्रेषित की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top