दलित बस्तियों में जाकर सेवा करें भाजपा कार्यकर्ता : चंद्रमोहन प्रसाद 

Advertisements

दलित बस्तियों में जाकर सेवा करें भाजपा कार्यकर्ता : चंद्रमोहन प्रसाद 

मोदी सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक बस स्टैंड रोड स्थित एक होटल में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख विचारणीय बिंदुओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के विकास कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाने, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बूथ स्तर पर पौधारोपण, विश्व योग दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने, नगर कार्यालय के जीर्णोद्धार, नगर मंडल के संगठन विस्तार तथा बूथ अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित करने जैसे विषय शामिल रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद उपस्थित थे। बैठक का संचालन राजेश जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहिल शर्मा ने किया।

अपने संबोधन में चंद्रमोहन प्रसाद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दलित बस्तियों में जाकर सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दलित परिवारों के घर जाकर भोजन करना चाहिए और उनके सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के बीच साझा किए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी।

नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्देशित सात विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और गिरिडीह नगर कमेटी को सबसे सशक्त नगर कमेटी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, विनय सिंह, जिला महामंत्री संदीप डांगेच, सुभाष सिन्हा, मुकेश जालान, हरविंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, सुनित कुमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, हरविंदर सिंह बग्गा, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, शैवाल घोष, अमित आर्या, रीना देवी, अनिल सिंह, टिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, रिशु गुप्ता, गुड़िया देवी, महेश्वर सिंह, आदित्य यादव, नीतू देवी, निशांत कुमार, पवन साव, गुड्डू केसरी, मनोज राम, विकास यादव, सपना, अनिल मिश्रा, अभय कुमार, प्रताप दास, सिन्हा, रंजय कुमार, आकाश सिंह, दिनेश कुमार, अरुण बरनवाल, ललन रविदास, गुलाब साव, मक्खन चंद्रवंशी, रुपेश कुमार, अजय पाठक, राजकुमार गुप्ता, शिवपुजन कुमार, ऋतिक चंद्रवंशी, आशीष जालान, विकास कुमार, राहुल कुमार, मिथुन कुमार, राजेश राम, गौरव कुमार, अंशु सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अनूप सिंह, रणधीर सिंह, विजय कुमार सिंह, रितेश कुमार सिन्हा, डुग्गू रवानी, संदीप कुमार, अनुज कुमार साव, मनीष राम, संदीप गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के अंत में बूथ अध्यक्ष संख्या 38 के सुनील कुमार राम उर्फ छोटन के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top