मर्सी अस्पताल में जटिल एड्रिनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

मर्सी अस्पताल में जटिल एड्रिनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में एक दुर्लभ और जटिल चिकित्सा मामले का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। 48 वर्षीय महिला मरीज के शरीर में बाईं ओर एड्रिनल ग्रंथि में लगभग 15×15 सेंटीमीटर का बड़ा ट्यूमर विकसित हो गया था, जो किडनी, अग्न्याशय और पेट पर दबाव बना रहा था। इससे मरीज को लगातार दर्द और असहजता का सामना करना पड़ रहा था।
इस चुनौतीपूर्ण मामले का सफल उपचार वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनुज अनिल लद्धड़ द्वारा लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार है और उसे दर्द तथा अन्य समस्याओं से राहत मिली है।
अस्पताल के सीईओ डॉ परमहंस मिश्रा ने बताया कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण अब ऐसे जटिल मामलों का इलाज भी स्थानीय स्तर पर संभव हो रहा है। यह सफलता गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत और भरोसे का संदेश है कि उन्नत चिकित्सा सुविधाएं अब उनके घर के करीब उपलब्ध हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top