मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया पौधारोपण अभियान, चिल्ड्रेन पार्क में रोपे 51 पौधे

Advertisements

मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया पौधारोपण अभियान, चिल्ड्रेन पार्क में रोपे 51 पौधे

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झरिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्क परिसर में 51 पौधे लगाए गए तथा उपस्थित लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

मंच की अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वयं के जीवन को सार्थक बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और प्रकृति के साथ लगातार हो रहे खिलवाड़ के कारण जलवायु परिवर्तन तथा विभिन्न प्रकार की महामारी का संकट बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना स्वयं की रक्षा करने के समान है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।

मौके पर किरण शर्मा, सन्नी अग्रवाल, अंकित तुलस्यान, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा, हर्ष अग्रवाल तथा सत्यम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top