बीसीसीएल कर्मी की मौत के बाद आश्रित को मिला नियोजन, आंदोलन समाप्त

Advertisements

बीसीसीएल कर्मी की मौत के बाद आश्रित को मिला नियोजन, आंदोलन समाप्त

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : बस्ताकोला क्षेत्र की कुइया कोलियरी में टंडेल पद पर कार्यरत बीसीसीएल कर्मी जमुना राय की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजनों को आश्रित नियोजन प्रदान कर दिया गया। इसके बाद परिजनों का आंदोलन समाप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को एमओसीपी ठाकुर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में जमुना राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन उनका शव लेकर गोलकडीह कार्यालय के समीप पहुंचे और आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए।

घटना की सूचना मिलने पर विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और प्रबंधन के साथ वार्ता की। बातचीत के बाद मृतक के छोटे पुत्र सुरेंद्र राय को अस्थायी नियोजन पत्र प्रदान किया गया। प्रबंधन ने उन्हें 60 दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया।

वार्ता में कुइया कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह तथा यूनियन की ओर से तुलसी रवानी, भगवान प्रसाद नोनिया, विकास ठाकुर, देव रंजन दास, बुद्धू यादव, कैलाश सिंह, प्रभास सिंह, प्राण राय, हीरालाल गोराई, निर्मल रजवार और परमहंस सक्सेना का सराहनीय प्रयास रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top