मुख्यमंत्री ने दी दावत-ए-इफ्तार, भाजपा ने उठाए सवाल

Advertisements

मुख्यमंत्री ने दी दावत-ए-इफ्तार, भाजपा ने उठाए सवाल

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में दावत -ए- इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के इस आयोजन पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने सवाल किया है कि क्या सरकार इसी तरह का आयोजन कभी हिंदुओं के त्योहार होली और दीपावली पर करती है। मुख्यमंत्री हो रामनवमी पर भी ऐसे आयोजन करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी। मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की। दावत -ए- इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी ने राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि, विकास और अमन- चैन के साथ- साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की।

दावत- ए -इफ्तार में मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिण्डा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पाण्डेय, सुदिव्य कुमार के अलावे कई विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top