बीबीएम इंटर कॉलेज के प्राचार्य को मातृशोक

Advertisements

बीबीएम इंटर कॉलेज के प्राचार्य को मातृशोक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो की माता 82 वर्षीय सुसारी देवी का  गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने परिवार में तीन पुत्र एवं एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन पर कॉलेज के अध्यक्ष व सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया गणेश महतो, पूर्व मुखिया खगेन महतो के अलावा प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई लोग बोरमुडी गांव स्थित उनके आवाज पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top