कोयला कारोबार में वर्चस्व स्थापित करने को कतरास में चली गोली, तीन जख्मी
कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद का मामला
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद) : कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान के पास बुधवार देर रात लगभग एक बजे फायरिंग से दहल उठा। अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर हुई फायरिंग में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में मो. तौसिफ (छाताबाद) तथा नीतीश कुमार यादव व एक अन्य शामिल हैं। तौसिफ के कंधे में गोली लगी है। स्थानीय नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए तौसिफ को दुर्गापुर रेफर कर दिया है। जख्मी नीतीश का इलाज कतरास के निचित्पुर क्लिनिक में चल रहा है। उसके जांघ में गोली लगी है।
सूचना पाकर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, इस्पेक्टर मो. रुस्तम समेत कई थानों और ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जाता है कि स्कार्पियो पर सवार कुछ लोग छाताबाद मैदान की तरफ से आये और कैलूडीह मस्जिद भवन के पास अधाधुध फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग करनी शुरू की ।
बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि गोलीबारी में शामिल लोगों
की तलाश में पुलिस ठीमें लगी हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।