Advertisements
दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डीजे न्यूज, धनबाद: एसआइटी की टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने से जुड़े मामले के आरोपित लवकुश कुमार यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसे लेंगुरा, तुलसीबीघा, थाना रजौली, जिला नवादा (बिहार) से दबोचा है। आरोपी धनसार थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली कॉलोनी का रहने वाला है।
04 मई को उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तभी से वह फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी द्वारा एसआइटी टीम का गठन किया गया था, जिसमें त्वरीत कारवाई करते हुए तकनीकि एवं अन्य सुत्रो के माध्यम से उसे दबोच लिया गया। छापामारी दल में पु०नि० सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पु०अ०नि० ललिता कुमारी सोरेन, पु०अ०नि० पवन कु० रवि, पु०अ०नि० सुनील कु० सिंह शामिल थे।