टेंपो से अवैध नकली विदेशी शराब के धंधे का खुलासा
भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार में खपाने की थी योजना
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी (धनबाद): पूर्वी टुंडी थाना की पुलिस ने रविवार को गोविंदपुर- साहिबगंज मुख्य सड़क पर बड़बाद के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक सवारी टेम्पु वाहन से भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब जब्त किया है।
सोमवार को थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए नवपदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय -2 नाजीर अख्तर ने बताया कि टेम्पु संख्या बीआर 09 पीए 2005 पर सीट के नीचे छुपाकर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर गोविंदपुर से जामताड़ा की ओर जा रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़बाद जंगल के पास वाहन चेकिंग लगाया गया था। पुलिस दल को देखकर टेम्पु चालक वाहन रोककर भागने लगा। सशस्त्र बल के जवानों ने भागते हुए चालक को धर दबोचा।वाहन की तलाशी के दौरान पाया कि सीट के नीचे विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब कागज पर लपेटा हुआ था। चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि ये सभी शराब अवैध है जिसे बिहार बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पकड़े गए चालक ललन कुमार भगवानपुर, जिला -बेगुसराय (बिहार) है।
जब्त समान
रॉयल स्टैग शराब की बोतल-350(375एम एल),
आईकोनिक शराब की बोतल-50(375एम एल),
टेम्पु वाहन संख्या बीआर 09 पीए 2005, एक स्मार्टफोन।
प्रेसवार्ता के दौरान थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एएसआई राम गुलाम महतो समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे। थानेदार नीतीश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 31/26 धारा -274/275/3(5) बीएनएस एवं 47ए झारखंड उत्पाद शुल्क अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पकड़े गए चालक को जेल भेज दिया गया है।