Advertisements
विधायक से मिला वार्ड सदस्य संघ का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विधायक चंद्रदेव महतो से भेंट किया। संघ के
अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने मईया सम्मान योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ वार्ड सदस्यों को दिलाने से संबंधित मांग पत्र सौंपा। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर आवश्यक पहल करने की मांग की गई । इस पर विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विजय रजक, शेख तालिब, उमेश गोप आदि थे।