तिसरी में राशन दुकान से चोरी, चोरों की तस्वीर सीसीटीवी मेंं कैद
डीजे न्यूज, तिसरी,गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड़ में बैंक मोड़ के पास एक राशन की दुकान में रविवार की रात को नकाबपोश चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने वेंटीलेटर तोड़ कर दुकान में प्रवेश कर हजारों की चोरी कर ली है। तिसरी पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद हुई है। बताया गया कि नकाबपोश चोर गम्हरियाटांड़ स्थित स्टेट बैंक के सीएससी में वेंटिलेटर तोड़ कर अंदर घुस गया। इसके बाद चोरों ने सीएससी के अंदर आलमीरा के सभी दराजों को खंगाला लेकिन वहां से चोरों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इसके बाद चोर सीएससी से सटे राशन की दुकान का वेंटिलेटर तोड़ कर अंदर घुस गए। जहां से चोरों ने कुछ नगदी सहित हजारों रूपये के सामान चोरी करके ले गए हैं। दुकानदार मोनू बरनवाल रविवार सुबह जब दुकान खोलने आए तो उन्होंने देखा कि दुकान का वेंटिलेटर टूटा हुआ है और दुकान का सामान गायब है। इस दौरान भुक्तभोगी दुकानदार मोनू बरनवाल ने तिसरी पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तिसरी के थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर पुलिस बल के साथ गम्हरियाटांड़ पहुंचे और उन्होंने चोरी की वारदात की जांच की।
तिसरी में राशन दुकान से चोरी, चोरों की तस्वीर सीसीटीवी मेंं कैद
Advertisements