समाहरणालय परिसर में की गई शीतल पेयजल की व्यवस्था

Advertisements

समाहरणालय परिसर में की गई शीतल पेयजल की व्यवस्था

डीजे न्यूज, धनबाद: भीषण गर्मी को देखते हुए समाहरणालय आने वाले आम नागरिकों की सुविधा के लिए समाहरणालय के मुख्य द्वार, संपूर्ण परिसर तथा सभी फ्लोर पर आम नागरिकों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है।

वहीं समाहरणालय आते समय उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रवेश द्वार पर अपने वाहन से उतरकर स्वयं शीतल पेयजल पीया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन होने की संभावना है। इसके बचाव के लिए लोगों को दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में प्यास लगने का इंतज़ार न करें। थोड़े अंतराल में पानी पीते रहिए।

उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में समाहरणालय में अपने सरकारी कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। कड़कती धूप और लू को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है ताकि लोग परिसर में आते ही राहत पा सकें।

उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में धूप में निकलने पर सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और समाहरणालय परिसर में स्थापित इन पेयजल सुविधाओं का आवश्यकतानुसार लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से विभिन्न काम के लिए समाहरणालय आने वाले लोगों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा पोर्टिको के सामने तथा समाहरणालय के सभी फ्लोर पर वाटर कूलर लगाए गए हैं।

उपायुक्त ने इसकी नियमित निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ में पानी की उपलब्धता में कोई कमी न आए और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top