टाटा भेलाटांड़ के ठेका कर्मियों का हड़ताल जारी
मेयर संजीव पहुंचे भेलाटांड़, हड़ताली कर्मियों की समस्याओं से रूबरू हुए
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य मांगों को लेकर टाटा भेलाटांड कोलियरी में ठेकेदार के अधीन कार्यरत ठेका कर्मियों का हड़ताल रविवार को भी जारी रही। हड़ताली कर्मी बीते 20 मई से हड़ताल पर चल रहे हैं।
शनिवार को जोगता थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में संवेदक और हड़ताली कर्मियों की बीच हुई वार्ता विफल हो गई थी।
इधर रविवार को मेयर संजीव सिंह भेलाटांड़ फुटबॉल मैदान पहुंचे और हड़ताली कर्मियों की समस्याओं से अवगत हुए।
मेयर ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों की बातों को सुनें। संवेदकों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। प्रबंधन इस पर अविलंब रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और संवेदक मजदूरों की भलाई के बारे में सोचगा तभी हमलोग भी कंपनी की मदद करेंगे। उन्होंने हड़ताली कर्मियों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रबंधन से वार्ता करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सके। अगर फिर भी समस्याएं रहेंगी तो कर्मियों के साथ कदम से कदम मिलाकर लड़ने का काम करेंगे।