20 वर्षों बाद होरलाडीह में घर-घर पहुंचेगा पानी विधायक रागिनी और मेयर संजीव की पहल से लोगों में खुशी

Advertisements

20 वर्षों बाद होरलाडीह में घर-घर पहुंचेगा पानी

विधायक रागिनी और मेयर संजीव की पहल से लोगों में खुशी

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): झरिया विधानसभा क्षेत्र के होरलाडीह इलाके में बीते लगभग 20 वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। विधायक रागिनी सिंह की पहल पर हर घर नल योजना के तहत क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, वहीं मेयर संजीव सिंह के नेतृत्व में घर-घर पानी कनेक्शन देने का कार्य तेजी से चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से पानी की गंभीर समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गर्मी के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी तथा लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। अब हर घर नल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन और घरेलू कनेक्शन का कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी क्षेत्र में पानी जैसी आवश्यक समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। वहीं मेयर संजीव सिंह ने बताया कि योजना के तहत अधिक से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके।

होरलडीह के निवासियों ने इस पहल के लिए विधायक और मेयर के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले समय में क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी इसी तरह समाधान किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top