ब्रेन हेमरेज से जैप जवान की मौत, जमशेदपुर में थे पदस्थापित बलियापुर में शोक की लहर

Advertisements

ब्रेन हेमरेज से जैप जवान की मौत, जमशेदपुर में थे पदस्थापित

बलियापुर में शोक की लहर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के बोरमुड़ी निवासी जैप 6 के जवान 45 वर्षीय दिनेश कुमार महतो का आकस्मिक निधन सोमवार को हो गया। वह जमशेदपुर स्थित मैगजीन गार्ड हवलदार के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है रविवार की शाम ड्यूटी के दौरान सींढ़ी से गिरने से उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह रांची जिला में पदस्थापित पुलिस अवर  निरीक्षक उमेश कुमार महतो के छोटे भाई थे। उनके परिवार में पत्नी उषा देवी तथा एक पुत्र एवं एक पुत्री है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में जैप सिक्स की डीएसपी मंजू कश्यप एवं झानू हांसदा के अलावा इंडियन रिजर्व पुलिस के कृष्ण चंद्र महतो समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक चंद्रदेव महतो, प्रमुख पिंकी देवी, मुखिया गणेश महतो, उप प्रमुख आशा देवी, पूर्व मुखिया खगेन महतो, किशन महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top