भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन बूथ मैनेजमेंट और पन्ना प्रमुख की भूमिका से अवगत हुए कार्यकर्ता

Advertisements

भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन

बूथ मैनेजमेंट और पन्ना प्रमुख की भूमिका से अवगत हुए कार्यकर्ता

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के रीत होटल में आयोजित भाजपा के दो दिनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। समापन के दिन कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की भूमिका से अवगत कराया गया। बूथ स्तरीय समिति को मजबूत करना एवं पन्ना प्रमुख की भूमिका से बूथ को मजबूत कर चुनावी जीत हासिल करने का गुरुमंत्र दिया गया। प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने सभी समाज और सभी वर्ग के लोगों को इस कमेटी में स्थान देना की सलाह देते हुए कहा कि प्रयास करना चाहिए कि दूसरे दल के लोगों से भी संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करें।
प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी विकट उपाध्याय ने सोशल मीडिया एवं नमो ऐप सरल ऐप पर विस्तृत प्रकाश डाला।
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने पार्टी के इतिहास एवं विकास संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर वर्तमान काल में नीति और सिद्धांत एवं राष्ट्रवाद को आगे लेकर पार्टी मजबूत हुई।
वैचारिक अधिष्ठान पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने विचार व्यक्त किया।
उन्होंने पार्टी की विचार, राजनीतिक आधार, उद्देश्य, लक्ष्य पर प्रकाश डाला।
इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया और ऑनलाइन माध्यम से दो दिन की चली से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे गए।

शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए डॉक्टर  रविंद्र राय ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं आगामी 2027 के पंचायत चुनाव में पार्टी की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला।  उन्होंने कहा कि झारखंड आज भी विकास से वंचित है। झारखंड की बिगड़ी हालात को सुधारने का जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के लोगों पर है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में कानून व्यवस्था को ठीक करने का काम किया। विरोधी दल के लोगों की चाल और चरित्र नहीं बदला है।
धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पार्टी के सामने चुनौतियां हैं। चुनौतियों का सामना सभी को मिलकर करना है। गरीब लोगों की योजनाओं को क्रियान्वयन सही तरह से हो उसका प्रचार प्रसार का काम करेंगे।  कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी भरत यादव ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top