धनबाद में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
काम के लिए घर से निकला था युवक
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट
डीजे न्यूज, धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड में सोमवार को सड़क किनारे पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के सामने की है। मृतक की पहचान ठाकुरकुल्ही आंगनबाड़ी के समीप रहने वाले 26 वर्षीय राकेश कुमार वर्मा उर्फ आकाश वर्मा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राकेश मजदूरी का काम करता था और घर से काम करने की बात कहकर निकला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मृतक के दोनों भाई मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। राकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मामले की जांच शुरू की।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय राकेश कुमार वर्मा उर्फ आकाश वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राकेश मजदूरी का काम करता था और सोमवार को घर से काम करने की बात कहकर निकला था। बाद में उसका शव पेड़ से लटका मिला।
सूचना पर दबबल के साथ मौके पर पहुंचे बरवाअड्डा थाना के एएसआई नवल किशोर सिंह ने बताया कि मृतक के दोनों भाई घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। राकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।