कतरास के लकड़का में धंसी जमीन, गोफ में मवेशी समाया

कतरास के लकड़का में धंसी जमीन, गोफ में मवेशी समाया

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के कतरास-चैतुडीह कोलियरी अंतर्गत लकड़का छह नंबर में बंद पड़े चानक के पास जमीन घंसने की घटना से हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम हुई इस घटना के बाद वहां बड़े भू-भाग में गोफ बन गया। जमीन धंसने की घटना की  जानकारी आसपास के लोगों को सोमवार अहले सुबह उस समय हुई जब गोफ में एक मवेशी समा गया। मवेशी समाने के बाद लोगों की भीड़ वहां जुट गई। लोगों के मुताबिक गोफ की गहराई अधिक होने के कारण अभी तक मवेशी को बाहर नहीं निकाला जा सका है। ग्रामीण अपनी जानमाल और सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। लोगों ने कहा कि बीसीसीएल प्रभावित इलाकों में लगातार भू धंसान और गोफ की घटनाएं घटित हो रही है। इस तरह की घटनाएं जानमाल के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी आफत बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से गोफस्थल की तत्काल घेराबंदी और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top