मईया सम्मान” योजना को लेकर पचम्बा वार्ड-03 में लगा सत्यापन शिविर

Advertisements

मईया सम्मान” योजना को लेकर पचम्बा वार्ड-03 में लगा सत्यापन शिविर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पचम्बा के वार्ड संख्या-03 में शनिवार को “मईया सम्मान” योजना के भौतिक सत्यापन को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जाकिर हुसैन की देखरेख में किया गया। इस दौरान उनके सहयोगी हरि मोहन कांधवे भी मौजूद रहे।

कैंप में वार्ड क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराया। सत्यापन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराया गया, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मौके पर पार्षद प्रतिनिधि जाकिर हुसैन ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का अब तक सत्यापन नहीं हो पाया है, वे निर्धारित समय पर कैंप में पहुंचकर अपना सत्यापन अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि समय पर सत्यापन कराने से योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top