भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ बरमसिया का श्री राम कथा महोत्सव

भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ बरमसिया का श्री राम कथा महोत्सव

डीजे न्यूज गिरिडीह : शहर के बरमसिया में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव का समापन भव्य भंडारे के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन अवसर पर हजारों की संख्या में पुरुष, महिला एवं बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल गूंजता रहा।

गौरतलब है कि यह धार्मिक आयोजन अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू के आवास पर आयोजित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक मनीष कृष्ण महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्री राम कथा में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजनी सिन्हा, सोनी सिन्हा, उप महापौर सुमित कुमार, संदीप दंगाइच, सुशील शर्मा, आशीष कुमार, सीमा बोस, महेंद्र पंडित, बिट्टू पंडित, हिमांशु शेखर, अजय कुमार सिन्हा, रोमी सिन्हा, संजय सिन्हा, काजल सिन्हा, बिकाश सिन्हा, श्वेता सिन्हा, आयुष सिन्हा, लकी सिन्हा, शुभ, पीहू, ईशान, दर्श, माही, बन्नी, अंश एवं समस्त सिन्हा परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन दिवस पर आयोजित भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top