बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, पचंबा थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Advertisements

बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, पचंबा थाना में हुई शांति समिति की बैठक

डीजे न्यूज, पचंबा,गिरिडीह : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पचंबा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजीव कुमार ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद एवं कई समाजसेवी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान बकरीद के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों से दूर रहने पर विशेष चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी समन्वय और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, ताकि पर्व शांति और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करें। यदि किसी प्रकार की अफवाह या विवाद की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने बताया कि बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top