बिजली संकट: हरिणा बस्ती के ग्रामीण आंदोलन पर उतरे हरिणा कॉलोनी के मुख्य गेट को बंद कर दिया धरना

Advertisements

बिजली संकट: हरिणा बस्ती के ग्रामीण आंदोलन पर उतरे

हरिणा कॉलोनी के मुख्य गेट को बंद कर दिया धरना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिजली की समस्या से जूझ रहे हरिणा बस्ती के ग्रामीण  शनिवार को आंदोलन पर उतर आए और हरिणा कॉलोनी के मुख्य गेट को बंद कर वहीं धरना पर बैठ गए। गेट बंद होने के चलते कॉलोनी में रहने वाले बीसीसीएल कर्मी कार्यस्थल पर नहीं जा पाए। परिणामस्वरूप
बीसीसीएल ब्लॉक-2 का कामकाज ठप हो गया।
दोपहर बाद बाघमारा सीओ गिरजा नंद किस्कू की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, ब्लॉक- दो क्षेत्र के महाप्रबंधक कुमार रंजीव, साकेत कुमार सिन्हा,  आर के सिन्हा,आलोक कुमार, अनिल कुमार, पी के झा, उत्तम मिश्रा, सूरज कुमार, गौरव कुमार, राजीव कुमार
शामिल हुए।
विधि-व्यवस्था के लिए बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार, बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार पुलिस बल व सीआईएसएफ जवानों के साथ मोर्चा संभाले रहे।
लंबी वार्ता के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने 8 दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गेट खोल दिया और आंदोलन स्थगित कर दिया।

ब्लॉक-दो क्षेत्र के जीएम कुमार रंजीव ने कहा की बिजली-पानी हमारे कार्यक्षेत्र के बाहर हैं, फिर भी समाधान करने की कोशिश करते हैं। पूर्व के महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया है।
वही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि हरिणा कॉलोनी रैयतों की जमीन पर बनी है, इसलिए ग्रामीणों की मांग जायज है। बीसीसीएल को बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं देना होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top