हेलमेट पहन खुद सड़क पर उतरे एसपी, बाइक रैली से दिया जिंदगी बचाने का संदेश

Advertisements

हेलमेट पहन खुद सड़क पर उतरे एसपी, बाइक रैली से दिया जिंदगी बचाने का संदेश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को गिरिडीह पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की कमान स्वयं गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने संभाली।

अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की ओर से पोस्टर और बैनर के साथ बाइक रैली निकाली गई। खास बात यह रही कि एसपी डॉ. बिमल कुमार खुद हेलमेट पहनकर बाइक चलाते हुए पुलिसकर्मियों का नेतृत्व करते नजर आए।

यह बाइक रैली पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पचम्बा थाना के समीप जाकर समाप्त हुई। इसके बाद गिरिडीह-जमुआ मुख्य पथ पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी। इस दौरान कई बाइक सवारों को हेलमेट एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top