लगभग 10 फीट लंबा भारतीय अजगर व 32 अंडों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

लगभग 10 फीट लंबा भारतीय अजगर व 32 अंडों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): संस्था बीइंग काइंड एंड हैप्पी के सचिव व वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट राणा प्रताप सिंह और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट तोपचांची रेंज के द्वारा  ओकुरा गाँव में एक विशालकाय भारतीय अजगर (इंडियन रॉक पाईथन) लगभग 9 से 10 फीट लंबा करीब 20 to 25 किलो वज़न, उसके लगभग 32 अंडों के साथ सफल और सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों द्वारा सांप और अंडे की सूचना वन विभाग को दिया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ स्वतंत्रत कुमार ने अविलंब रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। राणा प्रताप और चिन्मय कुमार, रोशन महतो ने कड़ी मेहनत कर सुरक्षित रेस्क्यू किया और लोगों को साँपों से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां भी दी। ग्रामीणों के कहा तीन गाँवों  में इस सांप के खबर से काफी दहशत थी।  मौके पर वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड  संतोष दत्ता,  विपिन   महतो, किशून मंडल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top