Advertisements
झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने मंझिलाडीह में चारदीवारी की क्षतिग्रस्त
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : झुंड से बिछड़े दो हाथी ने शुक्रवार की रात कोलहर पंचायत के मंझिलाडीह गांव निवासी देवानंद रजवार एवं मिश्रा टोला के अनिल मिश्रा के बागान की चारदीवारी तोड़े जाने का समाचार है। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। सूचना पाकर वन विभाग से मसालचियों की टीम भी गांव में पहुंच गई है लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर झुंड से बिछड़े उक्त हाथी किसी दूसरी ओर निकल गए। मशालचियों की टीम उक्त हाथी को ढूंढने में लगी है।