
नाटक फेसेस ऑफ विमेंस को प्रथम, भागीरथ को द्वितीय व हथियार को तृतीय पुरस्कार
महाश्वेता कला केंद्र, मैथन ने शास्त्रीय नृत्य समूह में एवं द रंग, गिरिडीह ने लोक नृत्य में जीता प्रथम पुरस्कार
चार दिवसीय स्व. जेपी कुशवाहा 24 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं स्व. उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : कला संगम के तत्वावधान में सबेरा सिनेमा हॉल में आयोजित चार दिवसीय स्व. जे पी कुशवाहा 24 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं स्व. उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का चौथा दिन पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत गिरिडीह उपायुक्त सह कला संगम के मुख्य संरक्षक नमन प्रियेश लकड़ा, विशिष्ट अतिथि सदर एसडीओ सह संरक्षक श्रीकांत यशवंत विसपुते एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर की थी।
समापन के मौके पर पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता के निर्णायक बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, शिवलाल सागर, अशोक मानव, मो. निजाम, सरसी चंद्रा, संरक्षक अजय सिन्हा मंटू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा, राजीव सिन्हा, सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा, मदन मंजरवे, सह संयोजक राजेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनय बख्शी, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, नृत्य प्रभारी दिव्या सहाय, डॉ तारकनाथ देव, माला सिन्हा, नेहा सिन्हा, रवीश आनंद आदि ने किया।