तकनीक, शिक्षा और लोकतंत्र के अग्रदूत थे पूर्व पीएम राजीव गांधी पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisements

तकनीक, शिक्षा और लोकतंत्र के अग्रदूत थे पूर्व पीएम राजीव गांधी

पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 

डीजे न्यूज, धनबाद: डिगवाडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल सिंह ब्रोका ने की।  संचालन किशोर कुमार ने कर रहे थे।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाया तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवोदय विद्यालय जैसी योजनाएँ शुरू कीं।

उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवों और आम जनता को अधिकार दिलाने का कार्य किया। पंजाब, असम और मिजोरम शांति समझौतों के माध्यम से देश में एकता और शांति स्थापित करने का प्रयास किया।

राजीव गांधी का सपना आधुनिक, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का था। आज उनकी सोच और उनके कार्य देश के विकास में स्पष्ट दिखाई देते हैं। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों एवं नेताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, लोकतंत्र और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
मौके पर संतोष महतो , किशोर कुमार ,श्री भगवान दास , सतपाल सिंह ब्रोका, हीरालाल, फ़ैज़ अहमद, हरिराम, गौतम पासवान, शैलेंद्र सिंह, राजू कुमार गिरी ,बंधन चौबे, दीपक सिंह, सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह,जनेश्वर चौबे, अरुण कुमार, परमेश्वर यादव, नमिता दास, पिंकी देवी, मीना देवी, रेणु देवी ,बसंती देवी, रूबी देवी, भानुमति देवी, साती देवी, प्रसाद कुमार,अरुण कुमार रवानी, अरुण चंद्रवंशी, हरि मेहरा, शशि भूषण मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, विक्की चौबे, अंशु चौबे, संदीप रावत, दीपक सिंह, जितेंद्र यादव, अफताब आलम आदि उपस्थित  थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top