पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को विभाग एवं परकोष्ठ (युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, सेवा दल, स्वास्थ विभाग इत्यादि अंग्रिम संगठन मोर्चा की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ने किया तथा संचालन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विनीत भास्कर ने किया। इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कॉर्डिनेटर सह प्रभारी गिरिडीह शामिल हुए एवं विशिष्ट अतिथि के तोर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया शामिल हुए। जिला प्रभारी अमर यादव ने कहा कि जिले में सभी मोर्चा संगठन को महबूत किया जाएगा। साथ ही राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रहे गठबंधन सरकार के जन कल्याण योजनाओं को पंचायत के अंतिम वयक्ति तक लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ता घर घर तक पहुँचे। आने वाले पंचायत चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। आने वाले एक माह के अंदर सभी प्रर्कोष्ठों के जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जिला कमिटी एवं प्रखंड कमिटी गठन करें। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया का कहना था कि कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देने का काम कांग्रेस करेगी। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के बदौलत कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे जिले में जनता की जन समस्याओं की सूची बनाकर संबंधित पदाधिकारी से मिल कर निराकरण किया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो जनता की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन एवं घेराव करने काम करूँगा। इस बैठक में
अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अहमद रजा नूरी,
पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष समीर राज चौधरी, अवैस अहमद,
शहनवाज आलम, तस्लीम सद्दाम अंसारी, अनिल चौधरी, सुजीत मंडल, मनीर आलम, मुमताज अंसारी, संजय यादव,
प्रवीण हेम्ब्रम, मंजूर अंसारी, नगर अध्यक्ष सरफराज अंसारी इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ।