बाबूलाल ने हेमंत से कहा-सरकार निर्दोष तो बिरसा मुंडा जेल कांड पर रहस्यमयी चुप्पी क्योंं 

Advertisements

बाबूलाल ने हेमंत से कहा-सरकार निर्दोष तो बिरसा मुंडा जेल कांड पर रहस्यमयी चुप्पी क्योंं 

डीजे न्यूज, रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा-बिरसा मुंडा जेल कांड पर आपकी रहस्यमयी चुप्पी अब महज सवाल नहीं, बल्कि सीधे-सीधे संदेह को जन्म दे रही है। जिस राज्य में जेल की चारदीवारी के भीतर महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित न हो, वहाँ सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासन की मिलीभगत साफ दिखाई देती है।

बाबूलाल ने कहा कि सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि जेल प्रशासन के “नुमाइंदे” पीड़िता के घर तक पहुँच चुके हैं। सत्ता, पैसे और प्रभाव के दम पर पीड़िता और उसके परिवार को दबाने, डराने और “मैनेज” करने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। सच को कुचलने का यह खेल नया नहीं है, लेकिन याद रखिए गरीब की चीख दब सकती है, मिट नहीं सकती। हर दबाई गई आवाज़ एक दिन विस्फोट बनकर सामने आती है। अगर सरकार सचमुच निर्दोष है, तो फिर यह चुप्पी क्यों? दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं? आखिर किसे बचाने की कोशिश हो रही है?

 

और अब तैयार रहिए… क्योंकि कल बिरसा मुंडा जेल से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा सामने आएगा

एक और पीड़िता,

एक और भयावह कहानी,

और सत्ता-संरक्षित सिस्टम का एक और काला सच।

अब सच पर पर्दा नहीं पड़ेगा।

परत-दर-परत हर चेहरा बेनकाब होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top