बरारी में गोदभराई : 20 गर्भवती महिलाओं को मिला न्यूट्रिशन किट

Advertisements

बरारी में गोदभराई : 20 गर्भवती महिलाओं को मिला न्यूट्रिशन किट

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : नगर निगम मैरिज हॉल, नियर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बरारी में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) के CSR सहयोग से एचएलएफपीपीटी संस्था द्वारा संचालित “सेहत साथी” कार्यक्रम के अंतर्गत “गोदभराई” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें न्यूट्रिशन किट प्रदान की गई तथा सुरक्षित मातृत्व एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती तनुश्री माजी ने कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वयं की उचित देखभाल के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन एवं कैल्शियम सेवन तथा समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर HURL की मुख्य अतिथि एवं टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु आवश्यक सप्लीमेंट्स वितरित किए गए।

मौके पर संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, वार्ड पार्षद, एएनएम, सहिया साथी, सहिया एवं गर्भवती महिलाओं के परिजन उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top