समर कैंप में बच्चों ने सीखें आत्मरक्षा के गुर

Advertisements

समर कैंप में बच्चों ने सीखें आत्मरक्षा के गुर

डीजे न्यूज,  धनबाद: रेलवे अधिकारी क्लब, धनबाद में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन बुधवार को हुआ।  इस समर कैंप में विभिन्न विद्यालयों के 4 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग के कुल 38 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों और कार्यशालाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण, नृत्य एवं संगीत, ड्राइंग, कला एवं शिल्प तथा मिट्टी के बर्तन निर्माण आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप में प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे वे नई-नई कलाओं एवं कौशलों को सीख सकें।  कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। साथ ही, पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा एवं मनोवैज्ञानिक/काउंसलर प्रिया मिश्र द्वारा “पेरेंटिंग एवं जेंटल पेरेंटिंग : मिथक, तथ्य और सकारात्मक जुड़ाव” विषय पर एक संवादात्मक एवं प्रेरणादायी चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में अभिभावकों को बच्चों के साथ सकारात्मक संवाद, भावनात्मक जुड़ाव एवं बेहतर पालन-पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की उपाध्यक्षा  अल्पना झा एवं मीनाक्षी, शैली सहित संगठन की अन्य सदस्याएं, मंडल के कर्मचारीगण तथा अन्य  अतिथिगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top