नौंवी कक्षा के छात्रों ने दशवीं के छात्र को पीटा, जख्मी

Advertisements

नौंवी कक्षा के छात्रों ने दशवीं के छात्र को पीटा, जख्मी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कर्माटांड़ स्थित जगदीश पब्लिक स्कूल के नवम कक्षा के छात्रों द्वारा दशम कक्षा के छात्र की बुधवार को बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में वह जख्मी हो गया। जख्मी छात्र को धनबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मामूली बात को लेकर दो कक्षा के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि छात्रों ने स्कूल के टॉयलेट में घुसकर उक्त छात्र की बेरहमी पिटाई की है। इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दिए जाने के बावजूद कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। इससे जख्मी छात्र के अभिभावकों में भारी रोष है। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय संचालक ओमप्रकाश रवानी ने बताया कि किसी बात को लेकर छात्रों में विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि मामले की समाधान के लिए गुरुवार को दोनों पक्षों के अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया है।  21 मई से स्कूल में समर वेकेशन की छुट्टी होने वाली है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top