गर्मी की छुट्टी के मद्देनजर शिक्षिका भावना ने स्थगित की धरना 22 जून से रणधीर वर्मा चौक पर धरना देने की घोषणा की

Advertisements

गर्मी की छुट्टी के मद्देनजर शिक्षिका भावना ने स्थगित की धरना

22 जून से रणधीर वर्मा चौक पर धरना देने की घोषणा की

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): 17 माह के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय कतरासगढ़ की शिक्षिका भावना चौहान बीते एक माह से धरना पर बैठी हैं। स्कूल परिसर में ही धरना दे रही भावना ने गर्मी की छुट्टी को देखते हुए एक माह के लिए आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा बुधवार को की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंध समिति सरकार के निर्देशों का अनुपालन नहीं कर रही है। आधा दर्जन शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी बगैर मानदेय सेवा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी मांग को लेकर 22 जून से रणधीर वर्मा चौक पर धरने पर बैठेंगी।
इधर ग्राम स्वराज अभियान के प्रमुख जगत महतो धरनास्थल पर पहुंचे और शिक्षिका की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंध समिति में चंद लोग फैसला लेते है, जिसके कारण लगभग 100 वर्षों से संचालित यह विद्यालय का अस्तित्व पूरी तरह से खतरे में है ।

विद्यालय में भावना चौहान एवं अन्य 05 शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मी 24 वर्षों से नियम संगत सेवा दे रहे है, परंतु इन 17 माह से समिति द्वारा तय मानदेय राशि इनलोगों को नहीं भुगतान किया जा रहा है ।

बीते 11 मई को बाघमारा सीओ ने प्रधानाध्यक एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष नितेश ठक्कर को विधि सम्मत स्कूल समिति की बैठक बुलाकर समस्या का निदान करने का निर्देश दिया था। इसका भी अनुपालन स्कूल समिति ने नहीं किया एवं पक्षपातपूर्ण तरीके से कुछ तथाकथिक लोगों को ( बगैर बैठक की कोरम पूरा किए लोगों को) बैठक में बुलाकर मनमानी फैसला लिया। उन्होंने शिक्षिका को मानदेय भुगतान कराने की पहल करने की मांग सरकार से की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top