हड़ताल पर रहे बलियापुर के दवा दुकानदार, दवा खरीदने आए लोग हुए परेशान
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर बुधवार को बलियापुर के दवा दुकानदारों ने एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इस दौरान बालियापुर बाजार की सभी दवा दुकानें बंद रही। दुकानें बंद रहने से दवा खरीदने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दवा दुकानदारों ने ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करो, कॉर्पोरेट द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करो आदि नारे लगा रहे थे।
दवा दुकानदारों ने बैठक भी की। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर आवश्यक कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। मौके पर धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े आशीष चटर्जी, राकेश गुप्ता, रामचंद्र गोराई, चंडीपद महतो, मोहम्मद अताउल अंसारी, सुरोजित घोष, रियाज अंसारी, निक्की बरनवाल आदि थे।