ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की मुंबई में बैठक संपन्न कोल इंडिया में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण पर हुई चर्चा

Advertisements

ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की मुंबई में बैठक संपन्न

कोल इंडिया में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण पर हुई चर्चा

डीजे न्यूज, धनबाद: ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की मुंबई में हुई बैठक के दौरान ओबीसी कोल इम्‍पलाईज वेलफेयर एसोसियेशन ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। कोल इंडिया में ओबीसी को 27% आरक्षण , पदोन्‍नति में ओबीसी को आरक्षण एवं यूनियन की तरह सभी कमिटी में एसोसियेशन की सहभागिता की मांग रखी गई । सभी समस्याओं के निराकरण की दिशा में कदम उठाने का आश्‍वासन दिया गया । मौके पर कोल इंडिया अध्‍यक्ष गुलाब सिंह, केंद्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव, एनसीएल अध्‍यक्ष  प्रीतम कुमार केवट, बीसीसीएल से भोलानाथ यादव , रामदुलार सिंह, सीसीएल से  दीपक कुमार, सीएमपीडीआईएल से  राजेश साव ,रामधन यादव, ईसीएल से तारकेश्‍वर मण्‍डल, राजाराम मण्‍डल, एसईसीएल से  अनिरूद्ध चंदा,  मंगला यादव , डब्‍लुसीएल से सुदामा यादव,  राकेश कुंडू उपस्थित हुए । यह जानकारी  ओबीसी केंद्रीय मीडिया प्रभारी राम नारायण ने दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top