“फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ जिला अधिकारी” सूची में शामिल धनबाद डीसी आदित्य रंजन
आलिया तहसीन, धनबाद : फेम इंडिया मैगज़ीन द्वारा देश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला अधिकारियों की कार्य को सराहने एवं उनकी हौसला अफजाई के लिए मंच तैयार किया इस क्रम में उन्होंने “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” की पहली सूची जारी की है।
जिनमें प्रारंभिक परिणाम में देश के कुल 800 जिला के लगभग 100 अधिकारियों को शामिल किया गया है।
जिनमें झारखंड राज्य के निम्न जिलों से विभिन्न अधिकारियों को सूचीबद्ध किया गया है।
1- आदित्य रंजन (धनबाद)
2- दिनेश कुमार यादव (गढ़वा)
3- मंजूनाथ भजन्त्री (रांची)
4- रवि आनंद (जामताड़ा)
5- आर. रोनिता (खूंटी)
6- हेमंत सती (साहिबगंज)
फेम इंडिया मैगज़ीन के प्रबंध संपादक अनिल सिंह के अनुसार, इस तरह के सर्वेक्षण अधिकारियों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं, जिससे वे एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने और बड़े पैमाने पर जनता को लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित होते हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के ‘मूल्यांकन’ के बारे में और अधिक जानकारी साझा करते हुए, अनिल सिंह ने IANS को बताया कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए जमीनी स्तर पर विस्तृत और व्यापक अभ्यास किए जाते हैं।
*10 प्रमुख मानकों पर हुआ मूल्यांकन*
भारत के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन करने के लिए फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट के साथ मिलकर व्यापक सर्वेक्षण किया है। इसमें विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन लोकप्रिय जिलाधिकारियों का चयन किया गया है, जिन्होंने अपने कार्यों से विशेष पहचान बनाई है। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किया जा रहा यह सर्वे 10 प्रमुख मानदंडों पर आधारित है, जिनमें शामिल हैं—
* उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, * प्रभावी गवर्नेंस, * दूरदर्शिता और नवाचार, * जवाबदेह कार्यशैली, * त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, * संकट प्रबंधन कौशल, * संवेदनशीलता और गंभीरता, * व्यवहार कुशलता, * जनसंपर्क और संवाद क्षमता, * विकासोन्मुख सोच
इस प्रक्रिया के अंतर्गत सभी चयनित अधिकारियों का मूल्यांकन एक विस्तृत स्टेकहोल्डर सर्वे के माध्यम से किया गया है, जिसमें उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। प्रत्येक श्रेणी से एक प्रमुख और लोकप्रिय जिलाधिकारी का चयन कर उन्हें फेम इंडिया के विशेष अंक में स्थान दिया जा रहा है।
https://thefameindia.com/best-dm-2026