खेल, योग और मनोरंजक गतिविधियों के साथ जहाजटांड़ विद्यालय में समर कैंप शुरू
डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : भौंरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में मंगलवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए योग अभ्यास, छोटी दौड़, मेढ़क दौड़, रिले रेस, रस्सी कूद, बैलेंस गेम समेत कई मनोरंजक और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस समर कैंप का मुख्य थीम “सीखें, खेलें, सृजन करें” रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समर कैंप को सफल बनाने में सहायक अध्यापक राजकुमार यादव तथा बाल संसद के सदस्य सूरज बाउरी, आदर्श, ओम मोदी, यशोदा कुमारी, सुषमा कुमारी, नरेंद्र तुरी, लखन तुरी, प्रेमचंद तुरी, रूबी कुमारी, सुजाता कुमारी, सुरभी कुमारी, रितिका मल्लिक, मोहित कुमार, दीपक कुमार और कृष्णा कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।