सहायक अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सहायक अध्यापक संघ बलियापुर का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो से उनके बड़ादाहा स्थित आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के मुताबिक झारखंड के सहायक अध्यापकों को जल्द न्याय दिलाने की मांग सरकार से किया गया। विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में दीपक कुमार मंडल, सीमांत घोषाल, सुदामा प्रसाद महतो, हरि रवानी, महेंद्र कुमार महतो, रमेश महतो , अमर प्रमाणिक, धीरेंद्र प्रमाणिक, अरुण गोप, भागीरथ महतो आदि थे।
——————————————–
विधायक चंद्रदेव पहुंचे खरिकाबाद, सड़क दुर्घटना में मृत राजेश के परिजनों से मिले
बलियापुर: सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो मंगलवार को खरिकाबाद पहुंचे। उन्होंने सड़क हादसे में मृत राजेश हांसदा के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। विधायक ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में खरिकाबाद निवासी 32 वर्षीय राजेश हांसदा की मृत्यु हो गई थी। मौके पर भाकपा माले के रजत महतो, दिलीप महतो आदि थे।